राष्ट्रीय

NIA की गिरफ्तारी पर यूक्रेन ने दर्ज कराया विरोध, अपने 6 नागरिकों की तुरंत रिहाई की मांग की

NIA Arrests Ukraine Citizens: भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा अपने छह नागरिकों को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद… नीचे पढ़ें पूरी खबर।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
एनआईए की कार्रवाई पर यूक्रेन का कड़ा विरोध, हिरासत में लिए गए 6 नागरिकों की तुरंत रिहाई की मांग (सोर्स: ANI)

NIA Arrests Ukraine Citizens Update: भारत में हुई एक गिरफ्तारी ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा आतंकवादी साजिश के आरोप में छह यूक्रेनी नागरिकों को हिरासत में लेने के बाद यूक्रेन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यूक्रेन ने भारत के विदेश मंत्रालय से अपने नागरिकों की तुरंत रिहाई और उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की है।

इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि एक अमेरिकी नागरिक भी अरेस्ट हुआ है। US एम्बेसी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी है, लेकिन वे प्राइवेसी कारणों से इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें

ईरान पर हो गया बड़ा हमला: इजरायल ने उड़ाए एयर डिफेंस फैक्ट्री और स्पेस रिसर्च सेंटर

NIA का दावा

एनआईए के अनुसार, यह समूह आतंकवादी हमलों की साजिश बना रहा था, जिससे सीमा पार सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी लोग गैरकानूनी तरीके से यूरोप से ड्रोन मंगाकर भारत के रास्ते म्यांमार भेज रहे थे।

एनआईए ने यह भी आरोप लगाया है कि यह ग्रुप कुछ प्रतिबंधित भारतीय विद्रोही संगठनों को हथियार और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा था। इसके साथ ही उन्हें ट्रेनिंग देकर भी मदद की जा रही थी।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी

मीडिया के सवालों के जवाब में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 13 मार्च 2026 को उसके छह नागरिकों को भारत में हिरासत में लिया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन पर आरोप है कि वे मिजोरम में बिना जरूरी परमिट के रह रहे थे। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने भारत और म्यांमार की सीमा को कथित तौर पर अवैध तरीके से पार किया था। फिलहाल इस मामले की जांच भारत की संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।

Also Read
View All
Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! पार्टी सांसद काकोली घोष ने बारासात डिस्ट्रिक्ट कमेटी प्रेजिडेंट पद से दिया इस्तीफा

फाल्टा में चुनाव हारने पर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किया पलटवार, दे दी कर्मों का फल भुगतने की चेतावनी, बुलडोजर एक्शन पर भी बोलीं

भारत-अमेरिका वार्ता में नस्लीय टिप्पणियों पर बोले मार्को रुबियो- ‘हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं’

फाल्टा से जीत दर्ज करने वाले BJP के देबांगशु पांडा पर 17 मुकदमे, डकैती-हत्या समेत गंभीर धाराओं में कई आरोप