बजट 2026 में देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सितारमण आज लगातार अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में युवाओं के लिए कई खास घोषणाएं की गई हैं और इसी के चलते इसे युवाशक्ति से प्रेरित बजट बताया गया है। युवाओं में आज के समय में कंटेट क्रिएशन का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले जहां सिर्फ मनोरंजन के तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल होता था वहीं अब युवा कंटेट क्रिएशन को एक करियर के रूप में देखने लगे हैं। इसी के चलते सरकार ने बजट में कंटेट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
इसके अनुसार देश में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) को बढ़ावा देने के लिए देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित किए जाएंगे। इसका मकसद कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देना और बेहतर बनाना है। इन लैब्स की मदद से लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर कंटेट क्रिएशन सीखने का मौका मिलेगा। इससे लोग कंटेट क्रिएशन की बारीकियां सीख पाएंगे और इस फील्ड में बेहतर भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। इससे क्रिएटर इकोनॉमी भी बढ़ेगी।
डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इन टाउनशिप में पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा जिससे डिग्री के साथ-साथ बच्चों को एक्सपीरियंस भी मिल सके। बजट 2026 में एआई तकनीक को अर्थव्यवस्था की ताकत बताते हुए इसे कंटेंट क्रिएशन में मददगार बताया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषणा हुई है, जो देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा जिससे डिजिटल नेटवर्क बढ़ेगा। बजट में गेमिंग सेक्टर में भी 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर करने की घोषणा की गई है। डिजाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल डिजाइन स्कूल भी खोले जाएंगे।