राष्ट्रीय

बंगाल का CM कौन? कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आज BJP की बैठक में चुना जाएगा विधायक दल का नेता

अमित शाह को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर कोलकाता भेजा है। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल शपथ ग्रहण होगा।
2 min read
amit shah and suvendu adhikari
अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ( File Photo Credit - IANS)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल (Union Home Minister Amit Shah) की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। अमित शाह को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर कोलकाता भेजा है। आज वह विधायक दल की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कल यानी 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण है। यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में होगा।

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं बंगाल की समस्त जनता के प्रति असीम प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं, जो उन्होंने भाजपा को दिया है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की।

कोलकाता में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि जनता के लिए एक उत्सव का दिन है, उत्सव की लहर है क्योंकि जनता का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा। हमने अपने बहुत लोगों को खोया है, भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं की जान गई है। उनके बलिदान के कारण ही हमें जीत मिली है। यह दिन उन्हें स्मरण करने का है।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि सबमें बहुत प्रसन्नता, बहुत खुशी है। सब लोग खुश हैं और सब जय श्री राम का उद्घोष कर रहे हैं।

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, जिन अहंकारी लोगों ने कहा था कि अमित शाह या कोई केंद्रीय मंत्री यहां 4 तारीख के बाद नहीं आ पाएंगे, आज देखिए अमित शाह यहां आए हैं। और जिन लोगों ने ऐसी बातें कही थी वे अपने घर में बैठे हैं। विधायक दल की बैठक में नेता तय होगा, 6 बजे तक सब स्पष्ट हो जाएगा।

श्यामपुकुर से भाजपा की विजयी उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकास के पथ पर जाने वाला है। इतने सालों की तपस्या पूरी होने जा रही है। जनता ने उनका खेला खत्म कर दिया इसलिए वे(ममता बनर्जी) प्रोपेगैंडा कर रही हैं। उन्होंने बंगाल के भविष्य का हनन किया। अखिलेश यादव ने खुद मुख्यमंत्री होकर उत्तर प्रदेश को जिस तरह अंधकार में धकेला था, उत्तर प्रदेश के लोगों ने उनका बहिष्कार किया और आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। बंगाल भी विकास के पथ पर जाएगा। कल बंगाल में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। बंगाल शिक्षा, स्वास्थ्य, शिल्प, महिला सम्मान के क्षेत्र में आगे होगा।

Updated on:
08 May 2026 01:14 pm
Published on:
08 May 2026 11:49 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला