राष्ट्रीय

Rahul Gandhi को केंद्रीय मंत्री ने बताया देश का नंबर-1 आतंकी, खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर-1 आतंकी बताया है। इसके बाद देश में राजनीति गरमा गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 12:32 PM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: BJP नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को देश का नंबर-1 आतंकी बताया है। इसके बाद राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी है। वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उनपर नजर रखनी चाहिए। दरअसल, बीजेपी नेता ने अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर टिप्पणी की है।

“भारतीय नहीं हैं राहुल गांधी”

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना ज्यादा समय देश से बाहर बिताया है। वहां उनके परिवार और दोस्त हैं, इस कारण से उनको देश से ज्यादा प्यार नहीं है। राहुल गांधी बाहर जाकर हर चीज को उल्टा-पुल्टा बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले मुसलमानों को इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन वह काम न आया तो अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। 

Congress ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के इस बयान पर कांग्रेस (Congress) ने पटलवार किया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने कहा कि ऐसे लोगों हम सिर्फ दया ही कर सकते हैं। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर गड़बड़ रहा। वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे लेकिन अब बीजेपी में शामिल होने के बाद ऊलजलूल बयान देते रहते हैं। उनकी बातों पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। 

Updated on:
16 Sep 2024, 12:32 PM IST
Published on: