26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: पश्चिम बंगाल में बम से हमला कर कांग्रेस नेता की हत्या, TMC पर लगाया आरोप

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में बदमाशों ने गोलियों से भूनकर और बम से हमला कर कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने TMC नेता पर आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 16 Sep 2024, 12:15 PM IST

Congress Leader Murder: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला पश्चिम बंगाल के मालदा का है, जहां रविवार सुबह कुछ बदमाशों ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक का नाम शेख सैफुद्दीन बताया जा रहा है जो कि कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मृतक कांग्रेस नेता के बेटे के अनुसार उनके पिता रविवार सुबह मानिकचक गए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता को घेर लिया और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गौरतलब है कि इस दौरान बदमाशोें ने बम से भी हमला किया। हमले में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे ने इस हमले का आरोप टीएमसी समर्थित गुंडों पर लगाया है। 

TMC नेता पर लगाया आरोप

मृतक के बेटे ने तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख नासिर के इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनके नेतृत्व में ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और मेरे पिता की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-Jharkhand में PM मोदी ने विपक्ष पर किया प्रहार, इन पार्टियों को बताया झारखंड का सबसे बड़ा दुश्मन