राष्ट्रीय

सिसोदिया जेल नियमावली पढ़ लें, पता नहीं अगली खातिर किसकी होगी : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

Satyendar Jain new video सत्येंद्र जैन मसाज के बाद खाने के एक वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों पर जमकर हमला बोला।

2 min read
सिसोदिया जेल नियमावली पढ़ लें, पता नहीं अगली खातिर किसकी होगी : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के एक और नए वीडियो ने हंगामा मचा रखा है। मसाज के बाद अब तिहाड़ जेल की सेल में स्पेशल खाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के बाद दिल्ली भाजपा तेजी के साथ सक्रिय हो गई। भाजपा की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहाकि, यमुना जी मैली हो गई हैं केजरीवाल सरकार के पाप धोते धोते। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सलाह देते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहाकि, (मनीष) सिसोदिया नियमावली पढ़ लें, पता नहीं अगली खातिर किसकी होनी है।

जेल में जेल के नियम होते हैं

भाजपा दिल्ली ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें तिहाड़ जेल में बंद आप नेता और मंत्री सतेंद्र जैन के वीडियो पर भाजपा की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहाकि, जेल में जेल के नियम होते हैं मनीष सिसोदिया के घर के नियम नहीं। जेल के प्रबंधन की जो व्यवस्थाएं हैं वह जेल की नियमावली से चलती हैं। फुटेज देखकर लग रहा है कि इनका खुद का स्टाफ है। (मनीष) सिसोदिया नियमावली पढ़ लें, पता नहीं अगली खातिर किसकी होनी है।

पौष्टिक आहार लेने के बाद भी इतना वजन कम हो जाएगा वजन

मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि, सत्येंद्र जैन जेल के अंदर सलाद और फल खा रहे हैं। कोर्ट में उन्होंने कहा था कि, उनका 28 किलो वजन कम हो गया है, लेकिन इतना पौष्टिक आहार लेने के बाद तो नहीं लगता कि उनका वजन इतना कम हो जाएगा।

अधिकारियों का शोषण करना जारी रखेंगे

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री हैं और जेल का प्रबंधन दिल्ली प्रशासन करता है। इस प्रकार वे अधिकारियों का शोषण करना जारी रखेंगे।

जेल है लग्जरी रिसॉर्ट नहीं

सतेंद्र जैन को आईना दिखाते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, दूसरों को चरित्र प्रमाण पत्र देने वालों का अपना ही चरित्र उजागर हो रहा है। थाली में खाना परोसा जा रहा है। मसाज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उनको पता होना चाहिए कि यह लग्जरी रिसॉर्ट नहीं है।

ये आम नहीं खास आदमी पार्टी है

केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि ये आम नहीं खास आदमी पार्टी है।

भ्रष्ट केजरीवाल की सच्चाई जान चुकी है जनता

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के मुखिया खुद को ईमानदारी के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं पर असलियत में जनता कट्टर भ्रष्ट केजरीवाल की सच्चाई जान चुकी है। आज यमुना जी मैली हो गई हैं, केजरीवाल सरकार के पाप धोते-धोते।

Updated on:
23 Nov 2022 12:41 pm
Published on:
23 Nov 2022 12:39 pm
Also Read
View All