29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें नहीं तो इस्तीफा दें : भाजपा

Satyendar Jain case आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मालिश का होने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा लगातार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर रख रही है। मंगलवार को गौरव भाटिया ने मांग की कि, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें नहीं तो केजरीवाल इस्तीफा दें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Nov 2022, 3:49 PM IST

gaurav_bhatia.jpg

सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें नहीं तो इस्तीफा दें : भाजपा

भाजपा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में मसाज वीडियो को लेकर जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मांग की, कि सत्येंद्र जैन को दिल्ली के मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। गौरव भाटिया ने कहा, अगर केजरीवाल सत्येंद्र जैन को बर्खास्त नहीं कर सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, सत्येंद्र जैन की मालिश करते देखा गया शख्स पॉक्सो अधिनियम के तहत एक जघन्य अपराध का आरोपी है। केजरीवाल को जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन के मालिश वीडियो से जुड़े आरोपों पर एक घंटे के भीतर जवाब देना चाहिए।

जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश का वीडियो हुआ था वायरल

मंत्री के कथित वीडियो के सामने आने के बाद शनिवार को भाजपा ने आप पर हमला किया। जिसमें वह तिहाड़ जेल की एक कोठरी के अंदर मालिश करवाते और लगभग तीन से चार आदमियों के साथ चर्चा करते दिख रहे हैं।

सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला कैदी रिंकू है रेप का आरोपी

तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्र के अनुसार, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला कैदी रिंकू है। वह एक बलात्कार के मामले में बंद है, जिस पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगा है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़े - सत्येंद्र जैन मसाज मामले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप पर दागे सवाल

यह भी पढ़े - आप सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत अर्जी खारिज, अभी जेल में रहेंगे