31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्येंद्र जैन मसाज मामले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप पर दागे सवाल

सत्येंद्र जैन के मालिश वाले वीडियो पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने AAP पर हमला बोला। कहाकि, जेल में मंत्रालय चला रहे सत्येंद्र जैन। जांच होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2022, 4:49 PM IST

manoj_tiwari.jpg

सत्येंद्र जैन मसाज मामले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप पर दागे सवाल

आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में तेल मालिश का वायरल वीडियो अभी भी चर्चाओं में बना हुआ है। सत्येंद्र जैन के मालिश वाले वीडियो पर सवाल उठाते हुए दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने
कहाकि, कल जो तस्वीर तिहाड़ जेल से आई है, स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथी फितरती रूप से बेईमान हैं। सत्येंद्र जैन, केजरीवाल के सबसे बड़े राजदार हैं। इनके ऊपर हवाला के आरोप सिद्ध हो चुके हैं। केजरीवाल जिस प्रकार से इनको बचाने की और जेल की सुविधाओं का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं इससे सिद्ध होता है कि केजरीवाल की फितरत ही बेईमान है।

तिहाड़ जेल में मिलती है क्या ऐसी व्यवस्था

सांसद मनोज तिवारी ने कहाकि, क्या तिहाड़ जेल में किसी कैदी के लिए ऐसी व्यवस्था होती है? क्या तिहाड़ जेल में कभी किसी कैदी के लिए ऐसी व्यवस्था देखी गई है।

केजरीवाल जी, सच्चाई सामने आनी चाहिए

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, वीडियो पर आप की प्रतिक्रिया 'हास्यास्पद' है। कुछ कह रहे हैं कि वह जैन चिकित्सा उपचार करा रहे हैं, कुछ कह रहे हैं कि फिजियोथेरेपी चल रही है। आप ने कहा कि, वे अदालत जाएंगे कि वीडियो किसने जारी किया। केजरीवाल जी, सच्चाई सामने आनी चाहिए। अब हमें जवाब चाहिए आप से।

याददाश्त गई है तो कैसे पढ़ रहे हैं कागज

सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, सत्येंद्र ने अदालत में साबित किया कि उसकी याददाश्त चली गई है। फिर भी मालिश करवाते समय वह कोई कागज पढ़ रहे हैं और जिसने उसे कागज दिया था, वह उससे कुछ चर्चा कर रहा है। सवाल यह है कि वह कौन सा कागज पढ़ रहे हैं? उस पेपर के बारे में भाजपा यह जानने की मांग कर रही है।

सत्येंद्र जैन को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, सत्येंद्र जैन को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की मांग हम लगातार कर रहे हैं। यह कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी की बौखलाहट देखी जा सकती है। वह लोग आरडब्ल्यूए और भाजपा प्रत्याशियों पर हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - सत्येंद्र जैन मामले में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का अरविंद केजरीवाल पर तंज कहा, मसाज करवा रहे हैं कट्टर ईमानदार

यह भी पढ़े - Satyendar Jain oil massage case : कांग्रेस भड़की कहा, सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कराने का आदेश दें एलजी साहब