राष्ट्रीय

LPG को लेकर सरकार ने दी खुशखबरी, बिना रुकावट के हर परिवार को मिलेगा सिलेंडर

देश में LPG संकट को लेकर मची खलबली के बीच सरकार ने बड़ा दावा किया है। सरकार ने कहा है कि LPG का उत्पादन 28% बढ़ा है। इसलए LPG आपूर्ति में दिक्कत नहीं होगी।

3 min read
Mar 12, 2026
LPG सिलेंडर(File photo- Patrika)

LPG संकट के मुद्दे पर गुरूवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने LPG आपूर्ति में दिक्कत के दावे किए और सरकार पर जमकर हमला है। विपक्षी दलों के दावों पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा- पिछले 5 दिनों में रिफाइनरी में LPG उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और ज़रूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

LAC पर चीन की बड़ी साजिश, अरुणाचल की सीमा पर बसा रहा 628 गांव

अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से LPG खरीद रहा भारत

LPG आपूर्ति को लेकर पूरे देश में मचे हाहाकार पर सरकार ने अपना पक्ष रखा है। लोकभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने अपनी LPG आपूर्ति को सक्रिय रूप से डायवर्स किया है। भारत पहले अपनी LPG आवश्यकताओं का लगभग 60% खाड़ी देश कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत से आयात करता था, जबकि 40% आवश्यकता घरेलू उत्पादन से पूरी होती थी। अब सरकार ने आयात स्रोतों को विविध बनाया है। अब संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से LPG का आयात हो रहा है। यह कदम वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में आए व्यवधानों के बीच ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति होगी

हरदीप पुरी ने कहा कि रिफाइनरी निर्देशों के माध्यम से पिछले 5 दिनों में LPG उत्पादन में 28% की वृद्धि हुई है। घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू क्षेत्र में आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है। खरीदारी प्रक्रिया भी जारी है, जिससे घरों में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी। LPG की कोई कमी नहीं है और पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं है। सरकार ने 25 दिनों का अंतर-बुकिंग नियम लागू किया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकी जा सके।

LPG के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

LPG संकट के मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, CPI(M) सहित 'I.N.D.I.A' ब्लॉक के तमाम सांसदों ने सरकार पर हमला बोला। CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया कि सरकार के 75 दिन की फ्यूल सप्लाई का दावा करने के बावजूद, कई जगहों पर कमी सामने आई है। उन्होंने कहा- आधे रेस्टोरेंट और खाने की जगहें बंद हो गई हैं और ब्लैक मार्केट भी बन गया है। शिपिंग से लेकर माइनिंग तक, रोज़मर्रा की जिंदगी के सभी पहलू प्रभावित हुए हैं, सप्लाई चेन अस्त-व्यस्त है।

कांग्रेस का दावा- पूरे देश में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार

कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में LPG सिलेंडर आपूर्ति बाधित हुई है। सिलेंडर के लिए पूरे देश में हाहाकार मचा है। सरकार को स्थिति का अंदाज़ा लगाना चाहिए था और उसके हिसाब से प्लान बनाना चाहिए था। वहीं, कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे खाने की जगहों और सड़क किनारे रेहड़ी वाले खाने के स्टॉल पर बहुत बुरा असर हुआ है। उन्होंने कहा- कई ढाबे जो दिहाड़ी मजदूरों को 50 से 150 रुपए में खाना देते थे, बंद हो गए हैं। दिल्ली में कई जगहों पर रेस्टोरेंट और ढाबे या तो बंद हैं या बहुत कम चीजें परोस रहे हैं।

डीलरों को धमका कर LPG की कालाबाजारी कर रहे TMC नेता

TMC नेताओं ने पश्चिम बंगाल में LPG सिलेंडर की किल्लत का दावा किया। इस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में पैनिक पैदा करने की कोशिश की जा रही है। TMC के बहुत से नेता गैस के डीलर हैं। TMC के कार्यकर्ता डीलरों को धमका कर गैस लेकर कालाबाजारी कर रहे हैं। TMC के लोग नकली संकट पैदा करके केंद्र सरकार के खिलाफ मानसिकता तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल संघर्ष: कैप्टन की सूझबूझ से मिसाइलों को दिया चकमा, हार्मुज स्ट्रेट से निकलकर भारत पहुंचा तेल टैंकर

Also Read
View All

अगली खबर