राष्ट्रीय

बच्चे पैदा करने पर जब तक नहीं लगेगा नियंत्रण…भयंकर आबादी के सवाल पर भड़क गए नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपना राजनीतिक बायोडेटा आगे नहीं बढ़ाया है। ना ही उन्होंने कभी समर्थकों से हवाई अड्डों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। 
2 min read
Jun 21, 2025
Feature image
नितिन गडकरी (Photo-IANS)

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक तीखा बयान दिया, जिसमें उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को आर्थिक प्रगति के लिए अनिवार्य बताया। गडकरी ने कहा कि जब तक बच्चों के जन्म पर नियंत्रण नहीं लगाया जाएगा, तब तक भारत की प्रति व्यक्ति आय विश्व के शीर्ष 10 देशों में शामिल होने में असमर्थ रहेगी। 

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का किया समर्थन

नितिन गडकरी ने नागपुर में एक साक्षात्कार के दौरान जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का समर्थन करते हुए कहा, "यह कोई धार्मिक या भाषाई मुद्दा नहीं है, यह एक आर्थिक मुद्दा है। इतने विकास के बावजूद, हमें इसका फल नहीं मिल रहा। इसका कारण बढ़ती जनसंख्या है।" 

2029 में अपनी भूमिका पर क्या बोले गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2029 के आम चुनावों में अपनी भूमिका को लेकर कहा, अभी 11 सालों में जो हुआ, वह तो न्यूज रील थी, असली फिल्म अभी शुरू होना बाकी है। वहीं अपनी भूमिका पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पार्टी अपने पदाधिकारियों के लिए जिम्मेदारी तय करती है। मुझे क्या काम दिया जाएगा यह पार्टी तय करेगी।

राजनीतिक बायोडेटा आगे नहीं बढ़ाया

इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपना राजनीतिक बायोडेटा आगे नहीं बढ़ाया है। ना ही उन्होंने कभी समर्थकों से हवाई अड्डों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। 

किसानों के लिए काम करने की जताई इच्छा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों के लिए काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या को रोकने की दिशा में काम करने की है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मोदी सरकार के 11 साल की कार्यक्रम के दौरान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही नितिन गडकरी ने आगामी योजनाओं के बारे भी बात की। हालांकि इस दौरान गडकरी सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने के सवाल को टाल गए। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें नहीं जानते और ना ही उनसे कभी मिले हैं। 

Published on:
21 Jun 2025 10:56 pm