राष्ट्रीय

US and Israel Strike Iran: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का आया बयान, पीएम मोदी को घेरा

Middle East war: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को घेरते हुए तीखा बयान दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने इजराइल-ईरान तनाव और मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए।

2 min read
Feb 28, 2026
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Photo-IANS)

US and Israel attack on Iran: अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। अमेरिका ने अपने सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) से ईरान पर हमला शुरू किया है। यह कार्रवाई इजराइल की मदद और ईरान को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। वहीं, द जेरूसलम पोस्ट (The Jerusalem Post) के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) तेहरान में नहीं हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। मिडिल-ईस्ट में जारी ताजा संघर्ष और तनाव के बीच भारत में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने मोदी सरकार को इस मामले में निशाने पर लिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मोदी के दोस्त” बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अब “भारत के पुराने दोस्त” ईरान पर हमला कर दिया है। यह तब हुआ है जब नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की वापसी को मुश्किल से दो दिन ही हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के बड़े-बड़े दावे करने के बाद मोदी ने अपनी इज़राइल यात्रा के दौरान इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिश क्यों नहीं की? या फिर इससे भी बढ़कर, क्या वे इस युद्ध का समर्थन करते हैं?”

तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल संग मिलकर की गई कार्रवाई का मकसद मौजूदा ईरानी सरकार को गिराना और आम नागरिकों को सत्ता पर काबिज होने की छूट देना बताया। ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए आठ मिनट का वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, सैन्य बलों और सभी पुलिस कर्मियों से मैं कहना चाहूंगा कि अपने हथियार डाल दें और खुद को बचा लें, वरना आपकी मौत तय है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है।" डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है। ट्रंप का दावा है कि ईरान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन बहुत बड़ा है और अभी भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Donald Trump On Pakistan-Afghanistan War: क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान जंग में दखल देगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने कही यह बात

Also Read
View All

अगली खबर