राष्ट्रीय

उत्तराखंड के टिहरी में यूटिलिटी वैन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

Uttarakhand: उत्तराखंड में टिहरी जिला के पौखार के पास यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई है, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई यूटिलिटी वैन सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
utility-van-falls-into-gorge-in-uttarakhand-s-tehri-5-dead.jpg
Utility van falls into gorge in Uttarakhand's Tehri, 5 dead

Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। खबर उत्तराखंड में टिहरी जिला के पौखार हैं, जहां यूटिलिटी वैन हादसे का शिकार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूटिलिटी वैन में 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। वहीं 3 घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी में सभी स्थानीय लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वैन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।

आपको बता दें कि 5 जून, रविवार को उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में एक बस 200 फीट गहरे खाई में गिर गई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि चार घायल हुए थे। हादसे का शिकार हुई बस में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के श्रद्धालु सवार थे। उत्तराखंड में टिहरी में हुए इस हादसे ने बस दुर्घटना की यादें ताजा कर दी।


सड़कों की स्थिति सुधरने के बाद भी नहीं रुक रहे हादसे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते 5 से 6 सालों में सड़कों की स्थिति पहले से बहुत बेहतर हुई है। इसके साथ ही सड़को की चौड़ाई भी बढ़ी है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में वाहन चालकों की जरा सी चूक से यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है।


वाहन चालकों चूक बन रहे हादसों के कारण

पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय ड्राइबर की जरा सी चूक हादसे का कारण बन जाती है, इसके बाद भी वाहन चालकों के द्वावा सावधानियां नहीं रखी रखी जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों गलतियां उजागर हुई हैं।

Published on:
09 Jun 2022 05:08 pm