राष्ट्रीय

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत, CM धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:07 PM IST
Uttarakhand Road Accident
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत (Photo-ANI)

Uttarakhand Road Accident : पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

दीदी-भुली योजना के आवेदन जमा कर लौट रही थीं महिलाएं

पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कार में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं। वे रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के आवेदन फॉर्म जमा कराने के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सीएम ने गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। सीएम धामी ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:07 PM IST
Published on: