राष्ट्रीय

UCC Report: ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने वाले कपल को… उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की UCC की पूरी रिपोर्ट

UCC Report: उत्तराखंड की धामी सरकार ने 27 मई 2022 को यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी।

2 min read
UCC Report Made Public

UCC Report: उत्तराखंड सरकार ने 12 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। देहरादून के राज्य अतिथि गृह एनेक्सी में समान नागरिक संहिता को लेकर पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट शुक्रवार को सार्वजनिक कर दी गई है। आम लोगों के लिए शाम से यूसीसी की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी, आम जनता अब इस रिपोर्ट को पढ़ सकती है। सरकार ने रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

'लिव इन रिलेशनशिप' में रहने वाले कपल को कराना होगा ये काम

उत्तराखंड सरकार ने इससे पहले रिपोर्ट के मुख्य अंश ही जारी किए थे। लेकिन, शुक्रवार शाम पूरी रिपोर्ट आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति रिपोर्ट को वेबसाइट (https://ucc/uk.gov.in/) पर जाकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि 'लिव इन रिलेशनशिप' में रहने वाले कपल को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य प्रोटेक्शन देना है, किसी की प्राइवेसी भंग नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को रुल में भी रखा जाए। 18 से 21 साल के बीच का उम्र परिपक्व नहीं होता है और प्रोटेक्शन की जरूरत है।

2.33 लाख लोगों से यूसीसी के लिए लिए गए थे सुझाव

दरअसल, उत्तराखंड की धामी सरकार ने 27 मई 2022 को यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने 43 जनसंवाद कार्यक्रम और विभिन्न माध्यमों से 2.33 लाख लोगों से यूसीसी के लिए सुझाव लिए थे। इसके बाद 2 फरवरी, 2024 को कमेटी ने सरकार को यूसीसी की रिपोर्ट सौंपी।

11 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी

कमेटी की ओर से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने 7 फरवरी को यूसीसी के ड्राफ्ट को विधानसभा के पटल पर रखा। इसे विधानसभा में ध्वनि मत से पास कर दिया गया। इसके बाद उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। विधेयक को कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया और फिर 11 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूसीसी विधेयक को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर माह में इसे उत्तराखंड में लागू करने का ऐलान किया है।

Updated on:
03 Apr 2026 03:25 pm
Published on:
12 Jul 2024 02:58 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

TMC Rebellion: ‘मुझसे भी पाला बदलने के लिए संपर्क किया गया’, TMC विधायक के दावे से ममता बनर्जी की पार्टी में फिर बढ़ी हलचल

टेलीग्राम का कैसे हो रहा था गलत इस्तेमाल? NEET Re-Exam से पहले क्यों लगाया गया बैन? केंद्र ने कोर्ट में दी दलील

‘अब हम ऑपरेशन तुड़वा शुरू करेंगे’, शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों पर संजय राउत की खुली चेतावनी

‘हम सदन में बोल नहीं पाएंगे, सत्र नहीं चलेगा तो कहां बैठेंगे?’, ममता बनर्जी गुट के TMC विधायक ने सरकार से मांगी मदद