राष्ट्रीय

Uttarkashi Tunnel Rescue: बचाव टीम को 57 मीटर पर मिला ब्रेकथ्रू, सारी तैयारियां पूरी

काफी कोशिशों के बाद उत्तरकाशी टनल हादसे में बचाव टीम को सफलता मिली है। 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने का काम अब आखिरी पड़ाव पर है। आज सुरंग में 57 मीटर पर ब्रेकथ्रू मिला।
less than 1 minute read
uttarkashi_tunnel_news.jpg

आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे का 17वां दिन है। रेस्क्यू ऑपरेशन का काम अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। 57 मीटर की ड्रिलिंग के बाद रेस्क्यू टीम को ब्रेकथ्रू मिला और अब किसी भी वक्त फंसे मजदूरों के लिए अच्छी खबर आ सकती है।ड्रिलिंग टीम ने ब्रेकथ्रू मिलने के बाद इसमें पाइप डाला जिसके जरिए टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचा जा सकेगा। जिसके बाद मजदूरों को बाहर निकालने की प्रकिया शुरू होगी।


मिली जानकारी के मुताबिक टनल के अंदर एनडीआरएफ के जवानों को स्ट्रैचर और ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ भेजा जाएगा। हर मजदूर के साथ वहां एक डॉक्टर भी रहेंगे। अगर बात वर्टिकल ड्रीलिंग की बात की जाए तो अभी तक 36 मीटर काम हो चुका है। अभी टनल के बाहर हलचल तेज हो गई। सभी 41 हाईटेक एम्बुलेंस को टनल के बाहर तैनात कर दिया गया है। चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भी सभी को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सीएम पुष्कर धामी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Published on:
28 Nov 2023 03:29 pm
Also Read
View All
सिर्फ 10 रुपये में भरपेट लंच! कंपनी के खाने का VIDEO वायरल, लोग बोले- ऐसी नौकरी हमें भी चाहिए

Muslim Polygamy Ban: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बहुविवाह पर केंद्र से मांगा जवाब

‘कभी कांग्रेस के लिए थे वफादार, फिर बीजेपी के बने राष्ट्रीय प्रवक्ता’, जानें कौन हैं शहजाद पूनावाला जिन्होंने BJP से दिया इस्तीफा

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों का छलका दर्द, एसआई की बेटी बोली- पापा की वर्दी खून से सनी हुई थी

‘पहले हड्डियां तोड़ी और अब FIR’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, BJP का पलटवार – LoP पर चले विशेषाधिकार हनन का मामला