राष्ट्रीय

दिल्ली आ रही Vande Bharat Train पर हमला, दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़े

Vande Bharat Train: हिमाचल प्रदेश के ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुए है, दो दिन में ऐसी दूसरी घटना है।

less than 1 minute read

Vande Bharat Train: अंब-अंदौरा स्टेशन से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चार डिब्बे उस समय क्षतिग्रस्त हो गए, जब उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे बसाल गांव के पास ट्रेन पर पथराव किया और दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

वंदे भारत ट्रेन के चार डिब्बों को भारी नुकसान

रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और दोषियों को पकड़ने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी। इसके बाद आरपीएफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। हालांकि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के चार डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिनमें ई-1, ई-2, सी-7 और सी-10 डिब्बे शामिल हैं।

इससे पहले ऊना और चुरुडू टकारला के बीच चलने वाली ट्रेन पर पथराव किया गया था। वंदे भारत पर पथराव की अन्य घटनाओं में, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सितंबर में ट्रायल रन के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपने ट्रायल रन के दौरान विशाखापत्तनम से दुर्ग लौटते समय बागबाहरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन को नियमित रूप से चलाने के लिए 16 सितंबर को दुर्ग से रवाना किया जाना था।

Published on:
07 Oct 2024 05:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर