राष्ट्रीय

Vande Bharat: नए साल में वंदे भारत को लेकर रेलवे ने लिया एक और अहम फैसला, यात्रियों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी!

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट का उत्पादन फिर से शुरू करने का फैसला किया है। 2026-27 से 2029-30 तक 1500 वंदे भारत चेयर कार कोच बनाए जाएंगे, जिनमें से 720 चेन्नई में तैयार होंगे।

less than 1 minute read
Jan 07, 2026
Vande Bharat Express। (फोटो-पत्रिका)

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट का उत्पादन रोकने के पुराने फैसले को वापस ले लिया है। रेलवे बोर्ड ने अब 2026-27 से 2029-30 तक चार वर्षों में 1500 वंदे भारत चेयर कार कोच बनाने का आदेश जारी किया है। इनमें से 720 कोच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में तैयार होंगे।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों, जिनका रेक उत्पादन लगभग बंद हो चुका है, को वंदे भारत कोच से बदल दिया जाएगा। कुल 88 रेक में से 68 रेक 16-कोच ट्रेन सेट के होंगे, जबकि शेष 20 रेक 20-कोच के होंगे।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Sleeper Train: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान को मिल सकती है 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

इस तरह वंदे भारत को किया गया डिजाइन

वंदे भारत चेयर कार रेक अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा गति के लिए डिजाइन किया गया है और मुख्यतः दिन में चलने वाली इंटरसिटी सेवाओं के लिए है।

दिसंबर 2023 तक तीन कोच उत्पादन इकाइयों आइसीएफ, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली ने लगभग 96 वंदे भारत चेयर कार रेक तैयार किए हैं। इनमें से 82 रेक सेवा में हैं, जबकि कुछ अतिरिक्त रेक विभिन्न रेलवे जोनों को आवंटित किए गए हैं, जो अभी चालू नहीं हुए हैं।

कब से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन?

वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में शुरू हुई थी। पहली ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन सबसे पहले दिल्ली से वाराणसी के लिए चली।

आज भी वंदे भारत मात्र आठ घंटे में दिल्ली से वाराणसी के बीच यात्रा कराती है। वर्तमान में, देश में लगभग 164 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो विभिन्न मार्गों पर सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

Published on:
07 Jan 2026 07:36 am
Also Read
View All

अगली खबर