राष्ट्रीय

कटरा से श्रीनगर इतने घंटे में पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन, ऐसे करें टिकट बुक, जानिए स्टॉपेज और रूट

Katra-Srinagar Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर की दूरी लगभग 190 किलोमीटर है। इस दूरी को पहले सड़क मार्ग से तय करने में करीब 5 से 6 घंटे लगते थे, लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से यह सफर महज 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2025, 4:08 PM IST
Feature image
कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेेगी वंदे भारत ट्रेन (Photo - IANS)

Katra-Srinagar Vande Bharat Booking Timing: कश्मीर की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कश्मीर घाटी की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और इसका संचालन 7 जून से आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा।

कटरा से श्रीनगर अब सिर्फ 3 घंटे में

कटरा से श्रीनगर की दूरी लगभग 190 किलोमीटर है। इस दूरी को पहले सड़क मार्ग से तय करने में करीब 5 से 6 घंटे लगते थे, लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से यह सफर महज 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और उन्हें आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।

ट्रेन की टाइमिंग और संचालन

वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और श्रीनगर स्टेशन पर 11:08 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

वापसी में पहली ट्रेन सुबह 8:00 बजे श्रीनगर से कटरा के लिए चलेगी और 10:58 बजे पहुंचेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से रवाना होकर शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी।

बुकिंग कैसे करें?

इस ट्रेन की टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा, आईआरसीटीसी मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुक करना संभव है। जो यात्री ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, वे नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से बुकिंग कर सकते हैं।

यह नई सेवा न केवल यात्रियों के लिए सहूलियत लेकर आई है, बल्कि इससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है।

Updated on:
6 Jun 2025, 4:08 PM IST
Published on: