प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा, "आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ (Veer Bal Diwas) मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने ये ऐलान ट्वीट कर किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा, "आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
एक और ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा, "वीर बाल दिवस' वही दिन है, जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था और वो देश के लिए शहीद हो गए थे। इन दोनों महान विभूतियों ने किसी और धर्म को चुनने की बजाय मौत को चुना था।"
पीएम मोदी ने इसके बाद लिखा, "माता गुजरी देवी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता और आदर्श भारत के करोड़ों लोगों को एक हिम्मत देती है। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। अब समय आ गया है जब लोग इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करें।"
पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘ये निर्णय स्वागत योग्य है. साहिबजादों द्वारा दिखाया गया साहस अद्वितीय है और दुनिया भर में हर किसी को उनके इस बलिदान के बारे में जानना चाहिए। इस दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।’
बता दें कि आज सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती है, ये हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। सिख धर्म से जुड़े लोग आज का दिन धूमधाम से मनाते हैं।