राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर को वापस मिलेगा अपना सम्मान! कानून मंत्री बोले- ‘प्रक्रिया जारी है, जल्द होगा पूर्ण राज्य पर फैसला’

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पहले ही आश्वासन दिया था कि उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका हक मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2026, 7:02 PM IST
Arjun Ram Meghwal
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Union minister for law and justice Arjun Ram Meghwal: केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को श्रीनगर में कहा कि जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के संबंध में फैसला बहुत जल्द लिया जाएगा। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मेघवाल ने इस मुद्दे को बेहद संवेदनशील बताया। इसके साथ ही प्रक्रिया के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

अमित शाह ने दिया था आश्वानस, लोगों को मिलेगा उनका हक

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पहले ही आश्वासन दिया था कि उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और लोगों को उनका हक मिलेगा। मेघवाल श्रीनगर में टेली-लॉ (DISHA) योजना पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का नेतृत्व करने आए थे, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित कानूनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करना था। हालांकि, क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर उनकी टिप्पणियों ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया।

डेढ़ साल से लोगों को अच्छी खबर का इंतजार : उमर अब्दुल्ला

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंत्री की टिप्पणियों पर सतर्क आशावाद व्यक्त किया। सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के साथ निरंतर संवाद में है, लेकिन इस प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोग डेढ़ साल से अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री द्वारा जल्द निर्णय लेने का संकेत आखिरकार साकार होगा।

Updated on:
17 Feb 2026, 7:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सौरव दास को लंदन जाने से रोका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद