राष्ट्रीय

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले की इस शख्स ने शूट कर ली वीडियो, अचानक मची भगदड़ और चलने लगी गोलियां

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक गोली लगने से जमीन पर गिरता हुआ नजर आ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2025, 2:20 PM IST
Feature image

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई। अब इस घटना के दिल दहलाने वाला वीडियो सामने (Pahalgam Attack Live Video) आया है। आतंकी हमले का ये वीडियो एडवेंचर गेम के दौरान एक पर्यटक ने शूट किया था। इस वीडियो में गोली लगने से एक युवक गिरते हुए और अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में क्या आ रहा नजर

वीडियो में एक पर्यटक एडवेंचर गेम के दौरान वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे है। हालांकि एडवेंचर कर रहे पर्यटक को पता ही नहीं था कि नीचे क्या चल रहा है। अचनाक उसके कैमरे में एक आदमी गोली लगने से जमीन पर गिरते हुए भी नजर आ रहा है। 

एक अन्य और वीडियो आया सामने

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फायरिंग की आवाज आ रही है। जिस समय आतंकवादियों ने फायरिंग की शुरुआत की, उस समय वहां मौजूद लोग खुद को बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

विशेष सत्र बुलाने का किया अनुरोध

CPI के राज्यसभा सांसद पी.संदोष कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा राजद सांसद मनोज झा ने भी विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। मनोज झा ने इसको लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने उठाए सख्त कदम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े और त्वरित कदम उठाए, जिन्हें कूटनीतिक, आर्थिक, और सैन्य स्तर पर लागू किया गया। ये कदम हमले को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जोड़कर और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाए गए। 

धर्म पूछकर मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोलीबारी की। कुछ पीड़ितों ने बताया कि आतंकियों ने पूछा, हिंदू है या मुसलमान? और हिंदू बताने पर तुरंत गोली मार दी। इस घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा किया और बीजेपी नेताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

Updated on:
29 Apr 2025, 2:20 PM IST
Published on: