राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने बनाई नई पार्टी, जानें क्या रखा नाम

Vijayasai Reddy launch new party: आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने विजयवाड़ा में अपनी नई पार्टी 'परिवर्तन राजनीति पार्टी' (PRP) लॉन्च की।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 2:12 PM IST
PRP
Vijayasai Reddy launch new party: (Photot/X-@VSReddy_MP)

Vijayasai Reddy launch new party: विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश की राजनीति में पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। उन्होंने बुधवार को विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी नई पार्टी 'परिवर्तन राजनीति पार्टी' (PRP) के गठन का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी का नाम और झंडा भी जारी किया।

पार्टी ने 'राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए' (For the Nation, For Dharma) का नारा दिया है। पार्टी के झंडे में सबसे ऊपर केसरिया और नीचे सफेद रंग है, जबकि बीच में एक चक्र बनाया गया है। विजयसाई रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश का भविष्य किसी एक राजनीतिक नेता के हाथ में नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रदेश की जनता के हाथ में है।

नेताओं से सवाल पूछें, अच्छे काम की सराहना भी करें

पार्टी लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयसाई रेड्डी ने कहा कि नागरिकों की जिम्मेदारी सिर्फ वोट डालने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। लोगों को नेताओं से सवाल पूछने चाहिए, खासकर तब जब वे गलत रास्ते पर जा रहे हों। यह सवाल किसी पार्टी या राजनीतिक विचारधारा से जुड़े नेता से भी किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को नेताओं के अच्छे काम की सराहना भी करनी चाहिए, भले ही वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों।

युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

विजयसाई रेड्डी ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का गठन किसी नए राजनीतिक नेता को तैयार करने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता पहचानने और उसे विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने वंशवादी राजनीति को खत्म करने और समाज के हर वर्ग से योग्य नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प भी जताया। पार्टी का जोर जमीनी स्तर पर नेतृत्व विकसित करने और आंध्र प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने पर रहेगा।

Updated on:
11 Nov 2026, 2:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All