Vinesh Phogat Top Google Search in 2024: गूगल ने भारत में पूरे साल यानी 2024 में सर्च होने वाले नामों की लिस्ट शेयर की है। भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में रही हस्ती कोई बॉलीवुड स्टार या क्रिकेटर नहीं बल्कि एक कुश्ती खिलाड़ी और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट रहीं। देखें टॉप टेन लिस्ट-
Google Year in Search 2024: गूगल ने भारत में पूरे साल यानी 2024 में सर्च होने वाले नामों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने देश में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले चीजों को पर्सनल कैटेगरी में डिवाइड किया है। 2024 में भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में रही हस्ती कोई बॉलीवुड स्टार या क्रिकेटर नहीं बल्कि एक कुश्ती खिलाड़ी और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) रहीं। इसके अलावा फिल्मों की कैटेगरी में स्त्री 2 मूवी और वेबसीरीज में मिर्जापुर के अलावा लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी काफी सर्च किया है। आइए जानते हैं इस साल भारत में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया है-
1- विनेश फोगाट
2- नीतीश कुमार
3- चिराग पासवान
4- हार्दिक पांड्या
5- पवन कल्याण
6- शशांक सिंह
7- पूनम पांडे
8- राधिका मर्चेंट
9- अभिषेक शर्मा
10- लक्ष्य सेन
महिला पहलवान और कांग्रेस विनेश फोगाट सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि फ़ाइनल मुकाबले से पहले वजन की समस्या के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह विनेश और उनके प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा झटका था। विनेश ने इसके बाद राजनीति में एंट्री ली और हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट जीतकर विधायक बनीं।