राष्ट्रीय

Vinesh Phogat: BJP सरकार ने विनेश फोगाट को दिए थे ये तीन ऑफर, 4 करोड़ लेना किया पसंद

Vinesh Phogat: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सैनी सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्पों में से 4 करोड़ कैश लेने का फैसला लिया है।
2 min read
Feature image

Vinesh Phogat: जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा की BJP सरकार को अपनी पसंद बता दी है। विनेश फोगाट ने सरकार का 4 करोड़ रुपये लेने का ऑफर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, हरियाणा की सैनी सरकार की ओर से विनेश फोगाट को तीन ऑफर दिए गए थे, जिसमें- सरकारी नौकरी या प्लाट या 4 करोड़ कैश था। प्रदेश सरकार के इन तीन ऑफर में से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने 4 करोड़ रुपये कैश अवार्ड को लेकर अपनी सहमति दे दी है। 

खेल विभाग को मिला सहमति पत्र

बता दें कि कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का सहमति का पत्र खेल विभाग को मिल चुका है। कांग्रेस विधायक को राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दरअसल, मौजूदा विधायक होने के नाते विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं चुना है।

क्या है पूरा मामला

पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं। लेकिन 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गई थी। इसके बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जितना सम्मान देने का ऐलान किया था। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। देखें वीडियो....

विनेश फोगाट ने उठाए थे सवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद जब कुछ नहीं मिला तो विनेश फोगाट ने इस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने सिलवर मेडल के बराबर सम्मान देने का वादा किया था लेकिन 8 महीने बीत गए उन्हें कुछ नहीं मिला है। 

सैनी सरकार ने विनेश को दिए तीन ऑफर

हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश की 2019 की कैश अवॉर्ड की खेल पॉलिशी के मुताबिक विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या प्लाट या 4 करोड़ कैश का ऑफर दिया था। अब कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार के 4 करोड़ कैश अवार्ड को स्वीकार कर लिया है। वहीं कांग्रेस विधायक ने इसको लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को इस पर चुप्पी तोड़ प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्प में से जल्द से जल्द एक विकल्प का चयन करने की बात कही थी।

Updated on:
10 Apr 2025 06:49 pm
Published on:
10 Apr 2025 05:26 pm