राष्ट्रीय

शादी में कम पड़े रसगुल्ले तो लड़की वालों और लड़के वालों में चले लात-घूंसे, टूटी शादी

बिहार के बोधगया में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले खत्म होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। झगड़े के बाद लड़की वालों ने लड़के वालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करा दिया।

2 min read
Dec 05, 2025
बिहार के बोधगया में रसगुल्लों को लेकर शादी में मारपीट (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

बिहार के बोधगया में एक शादी समारोह रसगुल्लों को लेकर जंग के मैदान में बदल गया। यहां लड़की वालों और लड़के वालों के बीच रसगुल्ले खत्म हो जाने से इतना बवाल हुआ कि उन्होंने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। यह पूरी घटना मैरिजहॉल में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

थप्पड़ मारे, पैरों से कुचला, गला दबाया…स्कूल में 4 साल की मासूम के साथ स्टाफ ने की हैवानियात, वीडियो वायरल

प्लास्टिक की कुर्सियों को बनाया हथियार

सीसीटीवी फुटेज में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते और एक दूसरे को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कुछ ही देर में लोग प्लास्टिक की कुर्सियों को हथियार बना कर एक दूसरे पर फेंकना भी शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया के अनुसार, यह घटना 29 नवंबर को बोध गया के एक होटल में हुई थी। इस होटल में दुल्हन के परिवार वाले रुके हुए थे।

लड़ाई के बाद होटल पहुंचे दुल्हा-दुल्हन

पुलिस के अनुसार, दुल्हे और उसका परिवार बारात लेकर पास के गांव से यहां आए थे। विवाद के समय दुल्हा दुल्हन होटल में मौजूद नहीं थे, वह रास्ते में थे और लड़ाई के बाद होटल पहुंचे। दरअसल जब दुल्हन का परिवार खाना खाने पहुंचा तो उन्होंने खाने के काउंटर पर रसगुल्ले खत्म हो जाने की शिकायत की। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले मेहमान खाने के स्टॉल्स के पास जमा होने लगे और फिर देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी।

झगड़े के बाद लड़की वालों ने किया दहेज का केस

खाने के काउंटर के आसपास प्लेटें, बर्तन, कुर्सियां और जो कुछ भी लोगों के हाथ लगा वो उसे उठा कर एक दूसरे पर फेंकने लगे। दुल्हा-दुल्हन के शादी के पंडाल में पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों की लड़ाई ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता, महेंद्र प्रसाद, ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई सच में रसगुल्लों की कमी को लेकर शुरू हुई थी। महेंद्र प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि, इस झगड़े के बाद दुल्हन के परिवार ने उनके खिलाफ झूठा दहेज का मामला भी दर्ज करा दिया है।

लड़की वालों ने चुराए गहने

उन्होंने यह भी कहा कि, इतना सब होने के बाद भी वे लोग शादी जारी रखने को तैयार थे लेकिन दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। दुल्हे की मां ने आरोप लगाया कि लड़ाई के दौरान दुल्हन के परिवार ने वह सब गहने भी चुरा लिए जो वो तोहफ़े के तौर पर लाई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि होटल की बुकिंग का पैसा भी दुल्हे के परिवार ने ही दिया। पुलिस ने बताया कि, झगड़े के बाद दुल्हन के परिवार ने लड़के वालों पर दहेज का केस दर्ज करा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
05 Dec 2025 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर