ओडिशा के काशीपुर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक महिला और दो पुरुषों को खंबे से बांध कर पीटा गया।
ओडिशा में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां काशीपुर गांव में एक महिला के ससुराल वालों ने उस पर किसी अन्य पुरुष से प्रेम प्रसंग चलने का आरोप लगा कर उसे बिजली के खंभे से बांध कर बूरी तरह से पीटा। महिला के साथ साथ दो पुरुषों की भी गांव वालों ने जमकर पिटाई की। इन दोनों में से एक के साथ महिला के ससुराल वालों ने उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। घटना के समय महिला इन दोनों पुरुषों के साथ कहीं से लौट रही थी तभी उसके ससुराल वालों ने उन्हें पकड़ लिया और घसीटते हुए खंभे से बांध कर उनकी खूब पिटाई की।
काशीपुर गांव में महिला का ससुराल है और उसके दो बच्चे भी है। वह इन दोनों पुरुषों के साथ बाइक पर जाशीपुर बाजार गई थी और वहां से लौटते समय उसके ससुराल वालों ने अन्य गांव वालों के साथ मिल कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला और उसके परिवार में काफी बहस हुई और उन्होंने महिला पर उन दोनों पुरुषों में से एक के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। इसके बाद गांव वालों ने महिला और उसके दोनों साथियों को घसीटते हुए बिजली के खंभे से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई की।
इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव वाले एक के बाद एक कर के महिला को मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह तीनों लोगों को खंभे से बांध कर उन्हें घूसे और लात मारते है और डंडों से उनकी पिटाई करते है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला जिन दो लोगों के साथ बाजार गई थी, उनमें से एक उसके ससुराल के परिवार का ही है और उसे वह अपना भाई मानती है। लेकिन इसके बावजूद महिला के ससुराल वालों ने दोनों के रिश्ते पर शक किया और उन पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पुरुष और महिल को रेस्कयू कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।