राष्ट्रीय

Waqf Act Protest: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल के बाद असम में हुई हिंसा, पुलिस पर किया पथराव

Waqf Act: पश्चिम बंगाल के बाद अब असम में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हो गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 9:48 PM IST
Feature image

Waqf Act Protest: वक्फ कानून के खिलाफ देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। अब असम में भी वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा देखने को मिली है। असम के कछार जिले में रविवार को वक्फ कानून का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

बता दें कि असम में वक्फ कानून के खिलाफ रविवार सुबह रैली निकाली गई, हालांकि शुरुआत में रैली शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी। प्रदर्शनकारियों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी बोल रहे थे कि यदि वक्फ कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तो आंदोलन और तेज करेंगे। वहीं रैली में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके को खाली करा दिया है। हालांकि अभी तक किसी को हिरासत या गिरफ्तार करने की खबर सामने नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हुई हिंसा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हाल ही में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पिता-पुत्र भी शामिल है और कई लोग घायल हुए, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

150 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं, जिसमें बीएसएफ की पांच कंपनियां शामिल हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी हिंसा पर चिंता जताते हुए इसे नजरअंदाज न करने की बात कही।

AFSPA लागू करने की मांग

बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार पर तुष्टीकरण और हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चार जिलों में AFSPA लागू करने की मांग की है।

Updated on:
13 Apr 2025, 9:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा