बता दें कि मंगलवार को मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून का विरोध करने के दौरान हिंसा हो गई। दरअसल, प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने ऐसा करने से मना किया तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई लोग भी घायल हुए है। इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई। बीजेपी ने घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा था।