
समाजवादी पार्टी - सपा (Samajwadi Party - SP) के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) के विवादित बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen - AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान (Waris Pathan) ने निशाना साधा है। पठान ने कहा, "देखिए, जब आज़म खान और उनका परिवार जेल के अंदर था, तो हम उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करते थे। जब वह बेल पर बाहर आ गए, तो हम चाहते थे कि उनकी सेहत अच्छी रहे। लेकिन बाहर आते ही ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन्हें ट्यूटर करके भेजा है कि वह आकर पूरी तरह से जहर उगलने का काम कर रहे हैं। वह झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। पहले उन्होंने दाढ़ी के ऊपर बात कर दी। देखिए, मुसलमान की दाढ़ी उसका अकीदा है, सुन्नत है। आप उसके बारे में बोल रहे हैं। अब्दुल के बारे में आप यह बोल रहे हैं, आपको 'अब्द' का मतलब नहीं पता? आप इतने बड़े नेता हैं। आपको इस तरह की बात कही गई है, तो आपको अल्लाह सुब्हानहु व तआला से माफी मांगनी चाहिए। आपको गलत बयानबाजी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।"
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) होने वाले हैं। चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी ने चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) {Aazad Samaj Party (Kanshi Ram)} के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया है जिसे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (Samajik Parivartan Morcha) नाम दिया है। ऐसे में ओवैसी और आज़ाद के इस गठबंधन को बाहरी बताते हुए कुछ दिन पहले आज़म खान ने बयान देते हुए कहा, "हमारे इलाके में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। यहाँ लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं।”
खान ने दाढ़ी पर निशाना साधते हुए ओवैसी के लिए कहा, “वह बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं। सिर्फ दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधु नहीं बन जाता। मौलाना होने के लिए मौलवियत की डिग्री चाहिए और फतवा देने के लिए मुफ्ती की योग्यता जरूरी होती है।” दाढ़ी पर खान के बयान को कई मुस्लिम नेताओं ने अनुचित बताया है।