राष्ट्रीय

Weather Updates : मौसम विभाग का इन 4 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में ठंड की दस्तक

Weather Forecast : देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून तो बॉय - बॉय कर चुका है। और उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल झमाझम बारिश हो सकती है।

2 min read
Weather Updates : मौसम विभाग का इन 4 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में ठंड की दस्तक File Photo

Weather Alert देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून तो बॉय - बॉय कर चुका है। और उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और हल्की बर्फबारी की वजह से ठंड अपने पंख फैला रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल झमाझम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही बर्फबारी होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब 5 और 6 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी कम्पनी स्काईमेट का मौसम अपडेट है कि, उत्तराखंड राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम का हाल जानें।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। दक्षिण भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

दिल्ली का बदल रहा है मौसम

दिल्ली का मौसम भी बदल रहा है। दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह का मौसम और रातें ठंडी हो रही हैं। पर दोपहर हल्की से गरम है। दिल्ली का मौसम आज, 2 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलसुबह हल्का कोहरा देखने को मिला रहा है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास भी होने लगा है। यूपी की राजधानी लखनऊ का आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

Updated on:
02 Nov 2022 10:46 am
Published on:
02 Nov 2022 10:45 am
Also Read
View All