उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसके बाद रूस-यूक्रेन के बीच एक और युद्ध की आहट शुरू हो गई है। उतर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह अपने पूर्वी तटीय क्षेत्र वॉनसन से तीन छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिसको उन्होंने उकसावे वाली कार्रवाई बताया है।