दिल्ली में अब तक 415 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू हो चुके हैं। सरकार ने पूरी राजधानी में ऐसे 1,100 केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले महीने से नए केंद्रों का उद्घाटन शुरू किया जाए। इन केंद्रों के जरिए लोगों को घर के पास ही जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।