यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- पुतिन की सेना ने ईरानी ड्रोन से बनाया निशाना
नई दिल्लीPublished: Oct 27, 2022 09:07:05 am
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने न्यूक्लियर एक्सरसाइज शुरू कर दी है, जिसके कारण पूरी दुनिया हड़कंप मच गया है। रूस ने इस न्यूक्लियर एक्सरसाइज को Thunder nuclear exercise (थंडर परमाणु अभ्यास) नाम दिया है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाह बनी हुई है।


Russia may launch nuclear attack on Ukraine, claims Ukrainian President Zelensky - Putin's army targeted Iranian drones
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध खत्म होने के बजाए लगातार भीषण होता जा रहा है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे पर लगातार घातक हथियारों से हमला किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की भी जाने जा रही हैं। इसी बीच रूस ने परमाणु हमले का अभ्यास (न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज) शुरू कर दिया है, जिसने पूरी दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया है। दरअसल रूस ने कई बार युक्रेन को पर परमाणु हमले की चेतावनी दी है, जिसके कारण युद्ध के बीच इस न्यूक्लियर ड्रिल एक्सरसाइज पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।