26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / ‘मैं प्राइवेट सेक्टर में काम करना चाहता था’, शहजाद पूनावाला ने कहा- भाजपा छोड़ने के बाद अचानक मुझे यह शो मिल गया

‘मैं प्राइवेट सेक्टर में काम करना चाहता था’, शहजाद पूनावाला ने कहा- भाजपा छोड़ने के बाद अचानक मुझे यह शो मिल गया

Shehzad Poonawalla: भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद वह प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते थे, लेकिन अचानक उन्हें एक शो का ऑफर मिला। उन्होंने शो की पुरस्कार राशि जनता को समर्पित करने की बात भी कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 26 Nov 2026, 3:34 PM IST

Shehzad Poonawalla

शहजाद पूनावाला ने बताई भाजपा छोड़ने के बाद की कहानी, फोटो सोर्स- IANS

Shehzad Poonawalla BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के बाद अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पूनावाला ने कहा कि एक समय वह राजनीति छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते थे, लेकिन भाजपा से अलग होने के बाद अचानक उन्हें एक शो का ऑफर मिल गया।

आर्थिक परिस्थिति खराब होने के बाद छोड़ी बीजेपी

शहजाद पूनावाला ने कहा कि उनकी आर्थिक परिस्थितियां ऐसी थीं कि उन्हें भाजपा और राजनीति छोड़ने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं प्राइवेट सेक्टर में काम करना चाहता था। उन परिस्थितियों के कारण ही मैंने भाजपा छोड़ी। वरना कोई ऐसी पार्टी क्यों छोड़ेगा, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है और युवाओं को इतना बड़ा मंच दे रही है।

'सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को जवाब देने की जरूरत नहीं'

अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह ऐसे लोगों को जवाब देने की जरूरत महसूस नहीं करते, जो सर्जिकल स्ट्राइक तक के सबूत मांगते हैं। शहजाद पूनावाला कहा कि ऐसे लोग बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के भी सबूत मांगते रहे हैं, इसलिए उनसे भी प्रमाण मांगना स्वाभाविक है। पूनावाला ने कहा कि लोग खुद देख सकते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति कैसी थी और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया।

'भाजपा छोड़ने के बाद अचानक शो मेरी झोली में आ गया'

पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बताया कि भाजपा छोड़ने के बाद अचानक उन्हें यह शो मिल गया। उन्होंने कहा कि शो में आने के बाद उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अगर जनता उन्हें समर्थन देती है और शो जीतने में मदद करती है, तो वह पुरस्कार राशि जनता को वापस समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जनता मुझे यह मंच देने जा रही है और मुझे शो जीतने में मदद करने जा रही है, तो मुझे अपनी पुरस्कार राशि जनता को वापस समर्पित करनी चाहिए। और मैंने वही किया। पूनावाला के मुताबिक, शो से मिली पहचान और जनता के समर्थन को वह अपने लिए नहीं बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी के तौर पर देखते हैं।