केजरीवाल ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच जब पंजाब में SAD और बीजेपी सत्ता में थे, उस दौरान नशे की समस्या को बढ़ने दिया गया। AAP नेता ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इसे फैलने दिया गया। उन्होंने इसके लिए खास तौर पर अकाली दल और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने कहा कि आने वाली रैली में पंजाब सरकार के काम और नशे के खिलाफ अभियान को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि AAP को लेकर पंजाब की जनता, खासकर महिलाओं में काफी उत्साह है।