Weather Update: IMD के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अति घना छाया रहेगा। जबकि पश्चिम, बंगाल दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।
Weather forecast देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड़ के साथ कोहरे का शीतम जारी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अति घना छाया रहेगा। जबकि पश्चिम, बंगाल दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।
इस जगहों पर होगी बारिश और ओलावृष्टि
इसके अलावा तटीय तमिलनाडु और उत्तर-पश्चिम व इससे सटे मध्य भारत में 30 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 के दौरान वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं IMD ने रविवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में ओलावृष्टि होने की भविष्यवाणी की है।