राष्ट्रीय

फिर बदला मौसम, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला, हल्की-मध्यम बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश व तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2026, 7:12 AM IST
IMD issues a heavy rain and hailstorm alert
IMD ने जारी किया अलर्ट (File Photo)

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार रात देर मौसम बदल गया। राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बुधवार सुबह तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं हिमालयी रेंज में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. पंजाब, दिल्ली समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

राजधानी दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिनभर बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं और हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में फरवरी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली में सोमवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 

तापमान में दर्ज की गई वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अगले दो दिन में मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश व बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान में पुन: 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

Updated on:
18 Feb 2026, 7:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात

सौरव दास को लंदन जाने से रोका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी