राष्ट्रीय

Weather Forecast News Today Live Updates : शाहीन हुआ ताकतवर, देश के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

Weather Forecast News Today Live Updates : मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर भारी अथवा अत्यधिक बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभावी रहेगा जिसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।

2 min read
Oct 03, 2021
Weather Forecast News Today Live Updates

Weather Forecast News Today Live Updates : नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि ओमान की खाड़ी में शाहीन तूफान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके साथ ही अरब सागर में भी एक मानसून सिस्टम बन रहा है जिसके कारण उठा तूफान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए ओमान की सीमा को पार कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस प्रकार बने सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण तथा गोवा में भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर भारी अथवा अत्यधिक बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभावी रहेगा जिसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात सहित अन्य कई राज्यों में भी इस साइक्लोनिक सिस्टम के एक्टिवेट होने के कारण तेज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून देश से विदा हो सकता है। इस वर्ष मानसून के दौरान लगभग पूरे देश में भी औसतन वर्षा अधिक हुई है हालांकि यह सभी जगह समान रूप से नहीं हुई है। इस बार मानसून देश में जल्दी आने के कारण माना जा रहा था कि यह जल्दी ही जाएगा भी परन्तु ऐसा हुआ नहीं। माना जा रहा है कि मानसून अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में वापिस लौट सकता है।

Published on:
03 Oct 2021 12:24 pm
Also Read
View All
‘नारी शक्ति का शंखनाद विपक्ष को सोने नहीं देगा’, वरिष्ठ BJP नेता के बयान पर प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

देश में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर-पश्चिम में तपिश, पूर्वोत्तर राज्यों में 48 घंटे में भारी बारिश का IMD अलर्ट

“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल में रैलियों के बीच PM मोदी का चटपटा ब्रेक, दुकानदार को पैसे लेने के लिए ऐसे मनाया

सूरत से घर वापसी या जिंदगी की जंग? उधना में 8 हजार की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें दर्दनाक वीडियो

बंगाल में चुनावी जंग गर्म, CM ममता बनर्जी बोलीं- PM ने कल रात पार्टी प्रचार किया, ये मॉडल कोड का उल्लंघन