राष्ट्रीय

Weather Forecast: पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी से मैदानों में गिरा पारा, घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

IMD Alert: IMD के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
2 min read
 Weather Forecast today  Due to snowfall temperature  dropped in rajasthan delhi up and bihar


भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन तक के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। IMD के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके पीछे पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी को कारण बताया जा रहा है।

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी

IMD ने 14 और 15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और 14 दिसंबर को त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदान में बढ़ रही ठंड

वहीं, देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है। उत्तराखंड के चमोली के औली में आज बर्फबारी हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से मैदान इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि प्रदेश में 16 दिसंबर तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

राजस्थान में गलन वाली सर्दी का जोर

प्रदेश में बीती रात फिर से पारे में हुई आंशिक बढ़ोतरी के बाद भी गलन वाली सर्दी का जोर बना रहा है। जयपुर समेत कई जिलों में रात के तापमान में एक से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। हवा में मौजूद नमी से लोगों को गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने पर पारे में गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं,15-17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और इस दौरान तमिलनाडु और केरल और माहे में तूफान, बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पछले 24 घंटे से 48 घंटे का Yellow Alert जारी किया हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक साथ जारी हुई घने कोहरे की चेतावनी के बाद IMD ने अगले 72 घंटे में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। ये पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 16 तारीख को एक्टिव होगा। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं वाराणसी मंडल में IMD के अलर्ट के बाद रातें सर्द और दिन भर गलन का एहसास हो रहा है। आसमान में धूप निकली हुई है पर फिर भाई सर्द हवाएं ठंडक का एहसास करवा रही हैं। IMD की मानें तो दिन में अभी 5 दिन वाराणसी मंडल का मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra की याचिका पर फैसला लेंगे CJI, लोकसभा से निष्कासन को TMC नेता ने SC में दी है चुनौती

Published on:
14 Dec 2023 07:41 am
Also Read
View All
Kolkata Pandal Stampede : बेटे के साथ दुर्गा पूजा देखने निकली थीं कल्पना, कोलकाता भगदड़ में चली गई जान; घर में पसरा मातम

Bihar MLC Election: निशांत कुमार के प्रचार पर अनंत सिंह बोले- वो पार्टी के मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं, हमारी लड़ाई सिर्फ नीरज से

अभिनेता इमरान खान को ‘भारत छोड़ने’ के मिले नोटिस पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य

‘सुबह कहा था ठाकुर देखने जाऊंगी…’ रात 9 बजे मिली मौत की खबर, दुर्गा पूजा में इकलौती बेटी को खोकर टूट गए माता-पिता

Police Verification: कर्नाटक सरकार का नया कदम, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए बन सकती है SOP