राष्ट्रीय

मौसम फिर बदलेगा रंग: 10-11-12-13 और 14 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी

Weather Alert: दक्षिण-पूर्वी राज्यों में 10 से 14 मार्च तक बारिश की संभावना बढ़ गई है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 व 15 मार्च को हिमालयी रेंज के अलग-अलग क्षेत्रों मेंं बारिश व बर्फबारी होगी।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
मौसम फिर बदलेगा रंग (फोटो सोर्स: एक्स यूजर भाषा ग्रुप)

Weather Alert Update: आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 14 मार्च के बीच दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना काफी बढ़ गई है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 10 और 15 मार्च को हिमालयी रेंज के कई इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं? कौन से राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और कहां होगी बारिश या बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना है?

ये भी पढ़ें

238 बैलिस्टिक मिसाइल, 1,422 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइल… UAE पर ईरान का सबसे बड़ा हमला, चार की दर्दनाक मौत कई घायल

मौसम का यू-टर्न

बंगाल की खाड़ी में बना मौसम सिस्टम अब यू-टर्न लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम म्यांमार के यांगून से करीब 500 किमी पश्चिम में विकसित हुआ है, जिससे देश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राज्यों में 10 से 14 मार्च तक बारिश की संभावना बढ़ गई है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 व 15 मार्च को हिमालयी रेंज के अलग-अलग क्षेत्रों मेंं बारिश व बर्फबारी होगी।

इन राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटा तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-राजस्थान में लू का असर, तापमान बढ़ा-

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 11 मार्च तक लू का असर रहेगा और तापमान बढ़ेगा। इसके बाद अगले दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिलेगी। पंजाब-हरियाणा में शुष्क तापमान और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

बिहार में नीतीश के हटते ही यूपी BJP में क्यों हलचल, जानिए वजह?
Also Read
View All