राष्ट्रीय

Weather Update: भयंकर बारिश… IMD ने जारी किया अपडेट, 27 राज्यों को दी चेतावनी

Weather Forecast: IMD ने बदलते मौसम पर नया अपडेट जारी कर दिया है। दक्षिण भारत के राज्यों में 2-2 चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहे हैं। जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Feature image

IMD Weather Forecast: देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में ठंड का कहर है तो कहीं बारिश की मार। इस बीच में IMD ने मौसम को लेकर नया अपडेट (Weather Update) जारी किया है। मौसम के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्यों में एक नहीं 2-2 चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहे हैं। जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार में तूफानी हवाएं चल सकती हैं और गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने के भी आसार हैं। 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।

इन राज्यों को मिली चेतावनी

पंजाब के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश में शीत लहर से गंभीर शीत लहर चलने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, तेलंगाना; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीत लहर से ठंड पड़ेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस हफ्ते घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली-NCR में ठंड का कहर

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। पिछले एक हफ्ते से शीतलहर चलने से न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री तक पहुंच गया था। 14 दिसंबर दिन शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 15 दिसंबर दिन रविवार की सुबह अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 7.05 डिग्री और 22.3 डिग्री रहने के आसार हैं।