राष्ट्रीय

Weather Update: IMD का अलर्ट, इन जगहों पर हो सकती है बारिश, शीतलहर को लेकर भी दी जानकारी

Weather: IMD के मुताबिक मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Dec 08, 2024
weather

Weather Update: आईएमडी के मुताबिक मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को आईएमडी ने 9 दिसंबर से उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में बताया कि 9 दिसंबर के बाद दिल्ली एनसीआर में तापमान में कमी आएगी।

हल्की बारिश की जताई उम्मीद

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। आज और कल हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है।

शीतलहर की जताई आशंका

मौसम विभाग ने 9 से 14 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना जताई है, जबकि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में 11 दिसंबर से शीत लहर चलने की संभवना जताई है। वहीं इस बीच शनिवार रात खराब मौसम के बीच निवासियों ने दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित रैन बसेरों में शरण ली। राष्ट्रीय राजधानी में एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित विभिन्न स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में गिर गया। शाम 4 बजे एक्यूआई 302 दर्ज किया गया।

Published on:
08 Dec 2024 07:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर