राष्ट्रीय

शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली, शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

weather update: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह शिमला और धर्मशाला से भी ठंडी रही। तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से दो डिग्री कम था।

less than 1 minute read
Delhi winter

दिसंबर का आधा महीने बीतते-बीतते दिल्ली में ठंडी का प्रकोप बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जो शिमला और घर्मशाला से भी ठंडा था। दिल्ली में बीते एक हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में पहली बार दर्ज किया गया है। जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार से 1.8 डिग्री अधिक है। धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बारिश और बर्फबारी के बाद गिरा तापमान

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है। IMD ने बताया है कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण यूपी और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र काफी प्रभावित होने की संभावना है।

इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

बारिश को लेकर दिए अपने अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु में 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल और तटीय आन्ध्र प्रदेश में 17 दिसंबर को बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भी अगले 36 घंटों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Updated on:
15 Dec 2023 04:23 pm
Published on:
15 Dec 2023 04:22 pm