राष्ट्रीय

उत्तर भारत में बिगड़ेंगे हालात: इन राज्यों में होगी आंधी-तूफान वाली बारिश, IMD का अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 24 मार्च को देखने को मिलेगा। गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2023, 10:45 AM IST
Weather Update
Weather Update

weather update उत्तर और दक्षिण भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मुंबई सहित कई राज्यों में बीते दिनों से तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। बारिश और ओलोवृष्टि के बाद लोगों को चिललिचालाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 24 मार्च को एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना जताई है।


भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर 24 मार्च को देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेजी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। आईडीएम के अनुसार 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार है।


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। इसके चलते विभाग ने नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


बारिश ने राहत देते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि इस बेमौसम बारिश के कारण किसानों को फसलों का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में पककर खड़ी हुई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में लगभग 4,950 हेक्टेयर में फैली फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं पंजाब में करीब 1,5 लाख हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल खराब होने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम