राष्ट्रीय

“उनके जैसा घमंडी और झूठा नहीं देखा”, बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने साधा ज्ञानेश कुमार पर निशाना

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। क्या कहा ममता ने? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Feb 02, 2026
Mamata Banerjee slams Gyanesh Kumar (Photo - ANI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज, सोमवार, 2 फरवरी को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ममता ने बंगाल में एसआईआर (SIR) के मामले पर अपनी शिकायतें उनके सामने रखी। हालांकि ममता इस मुलाकात से खुश नहीं हैं। इसी वजह से मुलाकात के बाद ममता ने ज्ञानेश पर जमकर निशाना साधा।

"उनके जैसा झूठा और घमंडी नहीं देखा"

ज्ञानेश से मुलाकात के बाद ममता और उनके समर्थकों ने काले वस्त्र पहनकर चुनाव आयोग का विरोध किया। इतना ही नहीं, ममता ने ज्ञानेश पर भी जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा, "मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रही हूं। मैं चार बार मंत्री और सात बार सांसद रह चुकी हूं। मैंने आज तक ऐसा घमंडी और झूठा चुनाव आयुक्त (ज्ञानेश) नहीं देखा।"

"बंगाल को क्यों बनाया जा रहा है निशाना"

ममता ने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी का सम्मान करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी हमेशा के लिए नहीं होती। एक दिन तो आपको जाना ही होगा। बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? लोकतंत्र में चुनाव एक त्योहार की तरह होते हैं, लेकिन आपने 58 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका भी नहीं दिया।"

"भाजपा के इशारों पर चुनाव आयोग कर रहा है काम"

ममता ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भाजपा (BJP) के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "क्या चुनाव आयोग चुनाव से पहले ही सरकार चुन लेगा? हम देख रहे हैं आपके पास भाजपा की शक्ति है। हमारे पास जनता की शक्ति है। इसलिए हमने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने हमारा अपमान किया, हमें बेइज्जत किया। मैं कह रही हूं कि इस तरह का चुनाव आयोग बहुत अहंकारी है। उन्होंने एक खास रवैये से बात की। जानबूझकर उन्होंने हमारे साथ इतना बुरा बर्ताव किया। उन्होंने बुरा बर्ताव किया और हमारे साथ बुरा व्यवहार किया। मैंने कहा, मुझे खेद है कि हम न्याय के लिए आपके पास आए। हमें न्याय नहीं मिला, बल्कि आप अन्याय कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। चुनाव आयोग झूठा है। हमारे सवालों के बाद ब्रीफिंग दे रहा है। सब बकवास है, सब झूठ है। हमने पांच पत्र दिए और उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया।"

Also Read
View All

अगली खबर