राष्ट्रीय

चुनाव से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट में बड़ा इजाफा, 7 लाख नए नाम शामिल

Election Commission New Voter List: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 7 लाख नए वोटर जुड़े है। इस चुनाव में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
2 min read
Apr 19, 2026
Feature image
चुनाव आयोग (IANS)

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) के मुताबिक, बंगाल में करीब 7 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। हालांकि, आयोग ने इन नए वोटरों की उम्र, लिंग या पहली बार वोट देने वालों की संख्या जैसी डिटेल जानकारी अभी साझा नहीं की है।

पहले और दूसरे चरण में कितने नए वोटर करेंगे मतदान

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन नए जुड़े मतदाताओं में से लगभग 3.22 लाख लोग पहले चरण में मतदान करेंगे, जबकि करीब 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

डिटेल डेटा नहीं किया गया जारी

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि अभी केवल कुल आंकड़े ही नियमों के अनुसार सार्वजनिक किए गए हैं। विस्तृत जानकारी अलग से सुरक्षित रखी गई है और जरूरत पड़ने पर भविष्य में साझा की जा सकती है। इसके अलावा, आयोग ने यह भी नहीं बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए कितने आवेदन मिले थे और उनमें से कितने स्वीकार या खारिज किए गए।

कुल वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 6,82,51,008 हो गई है। ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

दो चरणों में होंगे मतदान

  • पहला चरण: 23 अप्रैल — 152 सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण: 29 अप्रैल — 142 सीटों पर मतदान

TMC और BJP में कड़ी टक्कर

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच माना जा रहा है। CM ममता (CM Mamata Banerjee) की पार्टी उन मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटने का डर है। वहीं, बीजेपी ने सत्ता में आने पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।

वोटर लिस्ट को लेकर गरमाई राजनीतिक

एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटने की खबरों ने राज्य की राजनीति को और गर्म कर दिया है। ऐसे में नए वोटरों का जुड़ना चुनावी समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।

Published on:
19 Apr 2026 02:44 pm