West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में 142 सीटोंं पर मतदान जारी है। इसी बीच सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव पर्यवेक्षकों पर बड़ा आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण में आज कोलकाता सहित सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहाँ से उन्हें टक्कर देने के लिए बीजेपी (BJP) ने सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को उतारा है। सुवेंदु नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ पहले चरण में मतदान हो चुका है। पिछले चुनाव में इसी सीट पर सुवेंदु ने ममता को हराया था। दूसरे चरण में हो रही 142 सीटों में से पिछले बार टीएमसी (TMC) को 123 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वोटिंग के बीच ही सीएम ममता ने एक बड़ा आरोप लगाया है।
सीएम ममता ने चुनाव पर्यवेक्षकों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव पर्यवेक्षक मनमानी कर रहे हैं और लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है जो एक गंभीर विषय है।
चुनाव पर्यवेक्षकों पर आरोप लगाते हुए सीएम ममता ने कहा है कि उन्हें बाहर से लाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ये लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं।
सीएम ममता खुद पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर रही हैं और अधिकारियों से बात कर रही हैं। दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता पूरी तरह से एक्टिव हैं।
चुनाव आयोग ने भयमुक्त मतदान के लिए केंद्रीय अद्धसैनिक बलों सहित करीब ढाई लाख जवान तैनात कर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। बमबारी की आशंका में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी भी लगाए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले आखिरी वक्त तक एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या कटवाने के लिए लिए ट्रिब्युनल में लंबित 12.90 लाख अपीलों में से 1468 अपीलार्थियों को वोट देने की अनुमति दी गई।