राष्ट्रीय

Todays Chanakya Exit Poll: बंगाल में ममता का किला ध्वस्त? BJP की बंपर जीत का अनुमान

Todays Chanakya Bengal Prediction: वोट शेयर के मामले में भाजपा को 48 प्रतिशत, TMC को 38 प्रतिशत और अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। यह सर्वे दलित और ओबीसी वोटरों के भारी समर्थन के साथ भाजपा की आंधी दिखा रहा है।

less than 1 minute read
Apr 30, 2026
West Bengal Exit Poll 2026 Todays Chanakya
West Bengal Exit Poll 2026 Todays Chanakya

West Bengal Exit Poll 2026 Todays Chanakya: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। चाणक्या ने 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में भाजपा को 192 सीटें, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मात्र 100 सीटें और अन्य को 2 सीटें देने का अनुमान जताया है।

वोट शेयर में भी बीजेपी सबसे आगे

वोट शेयर के मामले में भाजपा को 48 प्रतिशत, TMC को 38 प्रतिशत और अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। यह सर्वे दलित और ओबीसी वोटरों के भारी समर्थन के साथ भाजपा की आंधी दिखा रहा है। दो चरणों में मतदान के दौरान रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिससे चुनाव को ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता पर जनमत संग्रह माना जा रहा है।

एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुतम

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है, जो बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत देता है। 2011 में महज 4 प्रतिशत वोट शेयर से शुरू हुई भाजपा की यात्रा 2019 में लगभग 40 प्रतिशत और 2021 में 77 सीटों तक पहुंची थी। अब चाणक्या का अनुमान है कि पार्टी सत्ता तक पहुंच सकती है।

ममता बनर्जी ने बोला हमला

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये सर्वे भाजपा के इशारे पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसका मकसद TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना है। ममता ने दावा किया कि TMC 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, एग्जिट पोल से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, असली नतीजे 4 मई को आएंगे।