राष्ट्रीय

‘TMC का मतलब तृणमूल माफिया कांग्रेस’, सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी के बाद शरदवत मुखर्जी का तंज

West Bengal Politics: टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां नगर निकाय से जुड़े कुछ फैसलों, ठेकों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।

2 min read
Sharadwat Mukherjee
कैबिनेट मंत्री डॉ. शरदवत मुखर्जी

Sabyasachi Dutta Arrest Bidhannagar: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुभेन्दु अधिकारी की सरकार का टीएमसी नेताओं पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिधाननगर के पूर्व मेयर और TMC नेता सब्यसाची दत्ता जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सब्यसाची दत्त की गिरफ्तारी पर अब शुभेन्दु सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है।

शरदवत मुखर्जी ने पुलिस के काम की तारीफ की

TMC नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी पर राज्य के मंत्री डॉ. शरदवत मुखर्जी ने कहा कि एक शिकायत दर्ज की गई थी और उसी के आधार पर गिरफ्तारी की गई। इसके लिए हमें बिधाननगर पुलिस की तारीफ करनी चाहिए। जब ​​इतनी तेजी से इतना अच्छा काम होता है, तो नागरिकों की उम्मीदें और बढ़ जाती है।

तीन से चार गुटों में बंट गई है टीएमसी

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शरदवत मुखर्जी ने कहा कि TMC-यानी 'तृणमूल माफिया कांग्रेस'-की 'गॉडमदर' कालीघाट में हैं। पार्टी अब तीन या चार गुटों में बंट गई है और वह हालात को संभालने की कोशिश में दिल्ली गई हैं। उन्हें (ममता बनर्जी) पहले अपने घर को ठीक करना चाहिए; दिल्ली जाने का क्या मतलब है? उनमें बिल्कुल भी एकता नहीं है।

सब्यसाची दत्ता पर लोगों ने फेंके अंडे और टमाटर

कोलकाता में बिधाननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता पर उस समय अंडे और टमाटर फेंके गए, जब उन्हें पुलिस स्टेशन से ले जाया जा रहा था। बिधाननगर नॉर्थ पुलिस ने उन्हें एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये मांगने और उसे धमकाने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया। उन्हें आज बिधाननगर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जबरन वसूल के आरोप में सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार

आपको बता दें कि सब्यसाची दत्ता को सॉल्ट लेक स्थित एक व्यवसायी से 2018 में कथित तौर पर 1.05 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, व्यवसायी महदुसूदन चक्रवर्ती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने राजारहाट के रायगाछी इलाके में स्थित दत्ता के आवास पर तुरंत तलाशी अभियान चलाया। बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

Published on:
09 Jun 2026 03:43 pm