राष्ट्रीय

TMC नेता की करीबी महिला कार्यकर्ता के घर पर कार्रवाई, 3 किलो सोना बरामद, जांच तेज

नदिया में पुलिस ने TMC से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के पैतृक घर से करीब 3 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 4.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
2 min read
• •
Jun 23, 2026
Bengal Gold Seized
TMC नेता की करीबी महिला कार्यकर्ता के घर 3 किलो सोना बरामद (Video Screenshot)

Bengal Police Raid 3 kg gold seized: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता के पैतृक आवास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया है। बरामद किए गए सोने का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।

रात में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार रात को की गई जब बिधाननगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और टीएमसी के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के करीबी माने जाने वाले मामलों की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी दौरान टीएमसी नेता टीना भौमिक साहा के नदिया स्थित पैतृक घर पर तलाशी अभियान चलाया गया।

सब्यसाची दत्ता की भी हुई थी गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, सब्यसाची दत्ता को हाल ही में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर बिधाननगर नॉर्थ थाना पुलिस उन्हें नदिया जिले के करीमपुर इलाके में लेकर पहुंची, जहां यह कार्रवाई की गई।

करीमपुर में स्थित घर से मिला भारी सोना

करीमपुर के किशोरपुर इलाके में स्थित टीना भौमिक साहा के पैतृक आवास की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान करीमपुर थाना पुलिस भी संयुक्त अभियान में शामिल रही। रातभर चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने घर से लगभग 3 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए।

मामले की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद किए गए सोने का स्रोत क्या है और यह संपत्ति किस माध्यम से अर्जित की गई। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसका संबंध किसी अवैध वित्तीय लेन-देन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामले में विस्तृत जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों को खंगाल रही है।

पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
23 Jun 2026 11:37 am
Published on:
23 Jun 2026 11:24 am
Also Read
View All
कैप्टन स्मित मच्छार को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की मांग, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने पीएमओ को लिखा पत्र

Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया में तारीफ, राहुल गांधी की चुप्पी पर BJP ने फिर उठाये सवाल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी का आया बयान, राहुल गांधी को दिया बड़ा संदेश

BJP जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना गुलाम बनाना चाहती है’, राज्य के दर्जे के मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला

गोवा में सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बिल्डर माफिया और राजनीतिक गठजोड़ हावी